• Home  
  • Lucknow Weather: ठंडी हवा, कल से बढ़ेगी सर्दी; 15 से कोहरा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: ठंडी हवा, कल से बढ़ेगी सर्दी; 15 से कोहरा

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण गलन अभी भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। वहीं 15 […]

Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण गलन अभी भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। वहीं 15 जनवरी से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 29 प्रतिशत रही।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है और कुछ जिलों में पाला पड़ने की भी संभावना है। हालांकि लखनऊ के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन अगले 48 घंटों तक मौसम में खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं।

इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल के कुछ जिलों में आज रात शीतलहर चलने के साथ-साथ पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे के दिन चढ़ने के साथ ही छंटने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.