• Home  
  • UP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वागत में लखनऊ की रफ्तार थमी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वागत में लखनऊ की रफ्तार थमी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन और भव्य स्वागत कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को […]

UP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वागत में लखनऊ की रफ्तार थमी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन और भव्य स्वागत कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

सबसे ज्यादा असर अयोध्या रोड पर देखने को मिला, जहां कामता तिराहे से इस्माइलगंज तक लंबा जाम लगा रहा। वहीं शहीद पथ पर कामता से हुसड़िया तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण दफ्तर, स्कूल और जरूरी कामों से निकले लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन पर लखनऊ महानगर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। डालीबाग स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में सुबह 8 बजे से ही हजारों कार्यकर्ता जुटने लगे। शंखनाद, पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के साथ पंकज चौधरी का जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ वे शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकले, जहां जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए।

मीडिया प्रभारी के अनुसार, नैमिषारण्य गेस्ट हाउस से निकलकर काफिला समता मूलक चौराहे, वेव मॉल और अन्य स्थानों से गुजरा। भव्य स्वागत के बाद जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पंकज चौधरी अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए। इसी दौरान पॉलिटेक्निक से लेकर बाराबंकी तक लंबा जाम लगा रहा।

पुराने लखनऊ में पाण्डेयगंज–रकाबगंज चौराहा जाम का हॉटस्पॉट बना रहा। संकरी सड़कों पर माल बुकिंग करने वाले भारी वाहनों, सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं और अव्यवस्थित पार्किंग ने हालात और बिगाड़ दिए। पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी न होने से स्थिति इतनी खराब हो गई कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.