• Home  
  • Lucknow PGI News: पूर्व IPS की हालत नाज़ुक, भर्ती
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow PGI News: पूर्व IPS की हालत नाज़ुक, भर्ती

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बुधवार देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज SGPGI के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है और चार डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही […]

Lucknow PGI News: पूर्व IPS की हालत नाज़ुक, भर्ती

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बुधवार देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज SGPGI के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है और चार डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

देवरिया जेल में बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात देवरिया जेल में अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद पहले उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और फिर बुधवार रात लखनऊ SGPGI भेजा गया।

रिमांड कैंसिल अर्जी खारिज

इसी बीच, अमिताभ ठाकुर की ओर से रिमांड कैंसिल कराने के लिए बुधवार को दाखिल की गई अर्जी को CJM मंजू कुमारी ने खारिज कर दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब अमिताभ ठाकुर को 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

लखनऊ के गोमतीनगर में है घर

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का आवास लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विरामखंड में है। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.