माही विज–जय भानुशाली का तलाक: एलिमनी नहीं लेंगी एक्ट्रेस, बच्चों की परवरिश साथ करेंगे
टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पावरफुल कपल माने जाने वाले माही विज और जय भानुशाली अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने 14 साल की शादी को आपसी सहमति से खत्म करने का फैसला लिया है।4 जनवरी को माही और जय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए तलाक का ऐलान किया, जिसके बाद फैंस को बड़ा झटका लगा।
आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
सूत्रों के मुताबिक, माही और जय ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए काफी समय और प्रयास किए, लेकिन जब चीज़ें वर्कआउट नहीं हुईं, तो दोनों ने शांति और सम्मान के साथ अलग होने का रास्ता चुना। कपल का कहना है कि अलग होने के बावजूद उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम रहेगा और किसी तरह की निगेटिविटी नहीं है।
एलिमनी और मेंटेनेंस से इनकार
तलाक के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी या मेंटेनेंस की मांग की है।
कानूनी सूत्रों के अनुसार, माही ने न सिर्फ एलिमनी लेने से इनकार किया है, बल्कि तीनों बच्चों— तारा, खुशी और राजवीर— के लिए भी कोई मेंटेनेंस अमाउंट नहीं लिया। चूंकि तलाक म्यूचुअल था, इसलिए दोनों ने बिना किसी विवाद के रिश्ता खत्म किया।
बच्चों की परवरिश साथ करेंगे
माही और जय के तीन बच्चे हैं। खुशी और राजवीर को उन्होंने गोद लिया है, जबकि तारा उनकी बायोलॉजिकल बेटी है। तलाक के बाद भी दोनों ने यह साफ किया है कि बच्चों की परवरिश वे मिलकर करेंगे और उनके भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ने देंगे।
काम और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस कर रहीं माही
तलाक के बाद माही विज अब पूरी तरह से अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान दे रही हैं। करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस पॉजिटिव माइंडसेट के साथ नई अपॉर्च्युनिटीज़ और कमिटमेंट्स को स्वीकार कर रही हैं और इंडिपेंडेंटली आगे बढ़ना चाहती हैं।
2011 में रचाई थी शादी
लंबी डेटिंग के बाद माही और जय ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों टीवी के सबसे चर्चित पावर कपल्स में गिने जाते थे। अब तलाक के बाद भी उन्होंने रिश्ते को अच्छे नोट पर खत्म किया है, जो इंडस्ट्री में मिसाल माना जा रहा है।
WhatsApp
Facebook
X
Threads
