SIR मामलों पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं— सुप्रीम कोर्ट जाकर खुद लड़ूंगी कानूनी लड़ाई
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR से जुड़े मामलों में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनकी सरकार कानूनी रास्ता अपनाएगी और वह स्वयं सुप्रीम कोर्ट जाकर इस मामले की पैरवी करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है और वह इस मुद्दे को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएंगी।
‘लक्ष्मी भंडार’ योजना पर बयान देने वाले नेताओं को जवाब
ममता बनर्जी ने दिल्ली के एक नेता के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की लाभार्थी महिलाओं को चुनाव के दौरान बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं को कमजोर समझना भारी भूल है, क्योंकि यही महिलाएं घर और रसोई दोनों संभालती हैं और समाज की रीढ़ हैं।
चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ‘गायब’ करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे खुद राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएंगे।
वक्फ संपत्ति और डिटेंशन कैंप पर दो टूक
ममता बनर्जी ने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में
किसी भी वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा,
और किसी तरह का डिटेंशन कैंप नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “मिस्टर वैनिश कुमार, दुर्योधन और दुशासन— हम तुम्हें दिखाएंगे। न्याय का इंतजार करो।”








