Breaking News

UP Govt Decision: शिक्षकों को अवकाश में नहीं बुलाया जाएगा

UP: 75 जिलों में बड़ा अभियान, CM योगी की मॉनिटरिंग

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला आने वाला है। अब शिक्षकों को अवकाश के दिनों में जबरन ड्यूटी पर बुलाने पर सख्ती की जाएगी। शासन स्तर पर इस संबंध में स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी करने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, कई जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छुट्टियों के बावजूद शिक्षकों को बुलाया जा रहा था। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका प्रभावी पालन नहीं हो रहा था। इसको लेकर शासन तक शिकायतें पहुंची थीं।

छुट्टियों में भी बुलाए गए शिक्षक, बढ़ी नाराजगी

हाल के दिनों में कड़ाके की ठंड के कारण माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद कुछ जिलों में छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को काम पर बुलाया गया। कई मामलों में तो विद्यालय खुलने के निर्धारित समय के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलाया गया, जिससे शिक्षक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली।इस पूरे मामले को लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई।

Teacher Holiday Rule: छुट्टी में ड्यूटी से पहले JDE की अनुमति जरूरी

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित DIOS को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि अब छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक (JDE) से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।शासन की ओर से जल्द ही इस व्यवस्था को लेकर औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक रूप से अवकाश के दिन परेशान न किया जाए।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template