UP News: खाप पंचायत का बड़ा फैसला, लड़कों के स्मार्टफोन-हाफ पैंट पर बैन, मैरिज होम में शादी पर रोक
Baraut में आयोजित खाप पंचायत में खाप चौधरियों ने बड़ा सामाजिक फैसला लिया है। पंचायत के निर्णय के अनुसार अब लड़कों के स्मार्टफोन रखने और हाफ पैंट पहनने पर पूरी तरह बैन लगाया जाएगा। इसके साथ ही मैरिज होम में शादियां करने पर भी आपत्ति जताते हुए रोक लगाने की घोषणा की गई है।
यह पंचायत Baghpat जिले में आयोजित हुई, जहां खाप चौधरियों और पंचों ने सामाजिक आचार-विचार को लेकर सख्त रुख अपनाया।
18 साल से कम उम्र के लड़कों को फोन देने पर रोक
पंचायत में यह फैसला लिया गया कि लड़के और लड़कियां समाज में समान हैं, इसलिए नियम दोनों के लिए समान होने चाहिए। खाप चौधरियों ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़कों को स्मार्टफोन देना सही नहीं है। उनका तर्क है कि हाफ पैंट पहनकर घरों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमना सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसका समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है।
मैरिज होम में शादी को बताया गलत
खाप पंचायत में यह भी कहा गया कि शादियां गांव और घरों में ही होनी चाहिए। खाप चौधरियों का दावा है कि मैरिज होम में होने वाली शादियों के कारण रिश्तों में दरार आती है और कई शादियां टूट जाती हैं। इसके अलावा पंचायत ने व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण स्वीकार करने के फैसले को भी मंजूरी दी।
पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करने की तैयारी
पंचायत में मौजूद खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि यह फैसला समाज हित में है और इसे पूरे Uttar Pradesh में लागू करने की कोशिश की जाएगी। अन्य खापों से संपर्क कर इसे एक अभियान के रूप में चलाने की योजना है। पंचायत में राजस्थान में लिए गए इसी तरह के फैसलों का भी समर्थन किया गया।








