UP News: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर आज स्कूल बंद, 115 कॉलेज शिक्षकों का तबादला
उत्तर प्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश के सभी बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षकों ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार, Uttar Pradesh सरकार द्वारा जारी अवकाशों की सूची में 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जयंती का अवकाश शामिल है। इसी आधार पर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी।
एडेड कॉलेजों के 115 शिक्षकों को मिला एकल तबादला
इसी बीच उच्च शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित एकल तबादला प्रक्रिया के तहत 115 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले दोनों संबंधित महाविद्यालयों के प्रबंध तंत्र की अनापत्ति (NOC) के आधार पर किए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाई जाती है, तो एकल तबादले का आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।








