• Home  
  • Lucknow News: टैक्स बकाया पर लुलु मॉल-लारी सील
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: टैक्स बकाया पर लुलु मॉल-लारी सील

Lucknow News: टैक्स बकाया पर लुलु मॉल, लारी समेत बड़े भवन होंगे सील, नगर निगम सख्त लखनऊ में हाउस टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम अब कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने […]

Lucknow News: टैक्स बकाया पर लुलु मॉल-लारी सील

Lucknow News: टैक्स बकाया पर लुलु मॉल, लारी समेत बड़े भवन होंगे सील, नगर निगम सख्त

लखनऊ में हाउस टैक्स बकाया को लेकर नगर निगम अब कड़ा रुख अपनाने जा रहा है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद टैक्स जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने नए साल से इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है।

142 करोड़ रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर के सरकारी और निजी कामर्शियल भवनों पर करीब 142 करोड़ रुपये से अधिक हाउस टैक्स बकाया है।इसमें लुलु मॉल, लारी कार्डियोलॉजी, क्वीन मेरी हॉस्पिटल, जनपथ भवन समेत कई बड़े संस्थान शामिल हैं।

8 जोन में टॉप-5 बकायेदारों की लिस्ट तैयार

नगर निगम ने शहर के सभी 8 जोनों में टॉप-5 बकायेदारों की सूची तैयार की है। इन सभी भवनों को अंतिम नोटिस भेजा जाएगा।यदि तय समय में टैक्स जमा नहीं हुआ तो एडमिन ब्लॉक को सील किया जाएगा।

नगर निगम का बयान

नगर निगम के चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि “बड़े बकायेदारों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो भवन सील किए जाएंगे।”

जोन-वार टैक्स बकाया (Top Defaulters)

🔹 जोन-1

  • जनपथ भवन (सचिवालय) – ₹6.66 करोड़

  • रविंद्रालय, चारबाग – ₹3.55 करोड़

  • रामकृष्ण मिशन – ₹2.39 करोड़

  • बहुखंडी भवन – ₹1.80 करोड़

  • रोहित-सुरेश अरोड़ा – ₹1.76 करोड़

🔹 जोन-2

  • लारी कार्डियोलॉजी – ₹2.85 करोड़

  • क्वीन मेरी हॉस्पिटल (पुराना) – ₹2.09 करोड़

  • डीएवी कॉलेज – ₹1.82 करोड़

  • दंत विभाग (पुराना भवन) – ₹1.51 करोड़

  • शताब्दी अस्पताल फेज-2 – ₹1.51 करोड़

🔹 जोन-3

  • विवेकानंद अस्पताल – ₹5.32 करोड़

  • श्रमजीवी महिला आश्रम – ₹93 लाख

  • संस्कृति संपदा अनुसंधान – ₹86 लाख

  • STF ऑफिस (हरि सिंह) – ₹58 लाख

  • दिनेश चंद्र तिवारी – ₹41 लाख

🔹 जोन-4

  • BBD एजुकेशन सोसाइटी – ₹8.63 करोड़

  • HCL IT सिटी – ₹6.87 करोड़

  • राम स्वरूप कॉलेज – ₹4.12 करोड़

  • डीआर होटल्स – ₹2.23 करोड़

  • IB आवास – ₹2.04 करोड़

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.