• Home  
  • JP Nadda के सामने ब्रजेश पाठक ने KGMU पर कृपा मांगी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

JP Nadda के सामने ब्रजेश पाठक ने KGMU पर कृपा मांगी

JP Nadda की मौजूदगी में ब्रजेश पाठक की अपील, बोले– लखनऊ और KGMU पर भी कृपादृष्टि रखें लखनऊ में  KGMU के 21वें दीक्षांत समारोह के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से खास अपील की। ब्रजेश पाठक ने कहा, “आपकी कृपादृष्टि देश के खजाने […]

JP Nadda के सामने ब्रजेश पाठक ने KGMU पर कृपा मांगी

JP Nadda की मौजूदगी में ब्रजेश पाठक की अपील, बोले– लखनऊ और KGMU पर भी कृपादृष्टि रखें

लखनऊ में  KGMU के 21वें दीक्षांत समारोह के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से खास अपील की। ब्रजेश पाठक ने कहा, “आपकी कृपादृष्टि देश के खजाने पर है, वही कृपा लखनऊ और KGMU पर भी कीजिए।” यह बात उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में कही।

प्रो. अजय सूद को मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की एडवाइजरी काउंसिल के चेयरपर्सन प्रो. अजय सूद को मानद उपाधि प्रदान की गई।समारोह की अध्यक्षता आनंदी बेन पटेल ने की।इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राज्यपाल की मांग: सर्वाइकल कैंसर पर बजट प्रावधान

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से अपील की कि आगामी बजट में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष प्रावधान किए जाएं, ताकि बच्चियों का जीवन बचाया जा सके।

2431 छात्रों को डिग्री, 81 मेधावियों को सम्मान

इस समारोह में कुल 2431 छात्रों को ऑनलाइन डिग्री प्रदान की गई। इनमें—

  • 81 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और अवॉर्ड

  • 100 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल

  • 2 बुक प्राइज, 3 कैश प्राइज

  • 7 सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर

दिए जाएंगे। सम्मानित छात्रों में 48 छात्राएं और 33 छात्र शामिल हैं।

KGMU एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल: VC

KGMU की वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की पहल से ऑर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि—

  • 2024 में 18,900 ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुए

  • KGMU में 62 विभाग (53 मेडिकल, 9 डेंटल)

  • 540 UG, 677 PG सीटें

  • 4250 बेड

  • रोजाना 8–10 हजार OPD मरीज,

  • ट्रॉमा सेंटर में 500 मरीज प्रतिदिन आते हैं

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के कारण KGMU एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बन चुका है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.