• Home  
  • कौन हैं मल्लिका सागर? IPL 2026 की नीलामकर्ता
- खेल

कौन हैं मल्लिका सागर? IPL 2026 की नीलामकर्ता

IPL 2026 Auction: कौन हैं मल्लिका सागर, जो करोड़ों की बोली करवा रहीं नीलामकर्ता अबू धाबी के एतिहाद एरीना में चल रहा IPL 2026 Mini Auction इस समय अपने चरम रोमांच पर है। करोड़ों रुपये की बोलियों और फ्रेंचाइजियों की रणनीतिक चालों के बीच जहां खिलाड़ियों के नाम गूंज रहे हैं, वहीं ऑक्शन टेबल से […]

कौन हैं मल्लिका सागर? IPL 2026 की नीलामकर्ता

IPL 2026 Auction: कौन हैं मल्लिका सागर, जो करोड़ों की बोली करवा रहीं नीलामकर्ता

अबू धाबी के एतिहाद एरीना में चल रहा IPL 2026 Mini Auction इस समय अपने चरम रोमांच पर है। करोड़ों रुपये की बोलियों और फ्रेंचाइजियों की रणनीतिक चालों के बीच जहां खिलाड़ियों के नाम गूंज रहे हैं, वहीं ऑक्शन टेबल से पूरे आयोजन का संचालन कर रहीं मल्लिका सागर भी सुर्खियों में हैं।

इस हाई-वोल्टेज मिनी ऑक्शन में 369 खिलाड़ी नीलामी सूची में शामिल हैं, जबकि सभी टीमों के पास कुल मिलाकर केवल 77 खाली स्लॉट हैं। ऐसे में हर बोली और हर फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

कौन हैं मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर मुंबई स्थित एक जानी-मानी आर्ट कलेक्टर और आर्ट कंसल्टेंट हैं। वह आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स के साथ आधुनिक और समकालीन भारतीय कला से जुड़ी सलाहकार के रूप में काम करती हैं। क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका करियर पूरी तरह आर्ट और ऑक्शन इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है।

IPL से पहले भी नीलामी का लंबा अनुभव

आईपीएल में उनसे पहले रिचर्ड मैडली, ह्यू एडमीड्स और चारु शर्मा जैसे दिग्गज ऑक्शनर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि मल्लिका सागर शुरुआत से ही Women’s Premier League (WPL) में BCCI की आधिकारिक ऑक्शनर रही हैं। इसके अलावा वह 2021 में प्रो कबड्डी लीग (PKL) की नीलामी में भी नजर आ चुकी हैं।

IPL में लगातार मिल रहा भरोसा

मल्लिका सागर ने IPL 2023, 2024 और 2025 के ऑक्शन को सफलतापूर्वक संचालित किया था। अब एक बार फिर उन्हें IPL 2026 Mini Auction की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके अनुभव और पेशेवर कौशल को दर्शाता है।

गौरतलब है कि

  • 2008–2018 तक IPL ऑक्शन की कमान रिचर्ड मैडली के हाथों में रही

  • 2019 में यह जिम्मेदारी ह्यू एडमीड्स को मिली

  • IPL 2022 में एडमीड्स की तबीयत बिगड़ने पर चारु शर्मा ने तुरंत मोर्चा संभाला

IPL की पहली महिला ऑक्शनर

2023 में मल्लिका सागर IPL इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर बनीं, जो क्रिकेट प्रशासन में महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उनका यह सफर खेल और कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.