• Home  
  • Lucknow Weather: घना कोहरा, विजिबिलिटी 10m अलर्ट
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: घना कोहरा, विजिबिलिटी 10m अलर्ट

Lucknow Weather: लखनऊ में घरों तक घुसा घना कोहरा, विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर; AQI खराब, शीतलहर का अलर्ट लखनऊ में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी में इतना घना कोहरा  छाया कि धुंध लोगों के घरों तक पहुंच गई। विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर रह गई, जिससे सुबह कोई भी बिल्डिंग साफ दिखाई […]

Lucknow Weather: घना कोहरा, 20 मीटर विज़िबिलिटी

Lucknow Weather: लखनऊ में घरों तक घुसा घना कोहरा, विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर; AQI खराब, शीतलहर का अलर्ट

लखनऊ में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी में इतना घना कोहरा  छाया कि धुंध लोगों के घरों तक पहुंच गई। विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर रह गई, जिससे सुबह कोई भी बिल्डिंग साफ दिखाई नहीं दे रही थी। सड़कों पर अंधेरे जैसे हालात बन गए और लोग वाहनों की हेडलाइट ऑन कर ही आवागमन करते नजर आए।

Lucknow Fog Update: पूरे दिन साफ नहीं हुआ कोहरा

मंगलवार देर रात से ही Lucknow Weather Update के तहत कोहरे का असर बना रहा। पूरे दिन धूप ठीक से नहीं निकली। दिन का अधिकतम तापमान 19.1°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4°C रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 95% और न्यूनतम 78% रिकॉर्ड की गई।

Lucknow AQI Today: कई इलाकों में हवा खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे लखनऊ का AQI 168 दर्ज किया गया। देर रात तक कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही।

  • लालबाग AQI: 246 (खराब)

  • अलीगंज AQI: 245 (खराब)

  • तालकटोरा AQI: 222 (खराब)

  • गोमतीनगर AQI: 155 (मॉडरेट)

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 93 (संतोषजनक)

  • कुकरैल: 95 (संतोषजनक)

Dense Fog Impact: सड़कों पर रफ्तार थमी

घने कोहरे की वजह से सड़कें और स्ट्रीट लाइट धुंधली दिखाई दीं। विजिबिलिटी बेहद खराब होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और हाईकोर्ट इलाके में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला।

Cold Wave Alert: ठंडी हवा से बढ़ेगी गलन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिनों तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर की स्थिति बनेगी। ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ेगी और न्यूनतम-अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाएगा।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.