Ram Mandir Pran Pratishtha anniversary in AyodhyaRam Mandir Anniversary: 31 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा दिवस

Ram Mandir Anniversary: 31 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, उप-मंदिरों पर फहराए जाएंगे ध्वज

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में स्थित सात उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहराए जाएंगे।

ट्रस्ट के अनुसार, शनिवार को होने वाली बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक में मंदिर निर्माण और आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं राजनाथ सिंह और सीएम योगी

ट्रस्ट अधिकारियों ने बताया कि इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। दोनों नेता संयुक्त रूप से सातों उप-मंदिरों के शिखरों पर ध्वज फहरा सकते हैं।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान टल गया था कार्यक्रम

ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 नवंबर की अयोध्या यात्रा के दौरान जब उन्होंने मुख्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया था, तब उप-मंदिरों पर भी ध्वज फहराने की योजना थी। हालांकि, उस समय कुछ उप-मंदिरों में निर्माण और फिनिशिंग कार्य अधूरे होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

उप-मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा

अब शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, भगवती, अन्नपूर्णा और शेषावतार मंदिरों का निर्माण और सजावट पूरी हो चुकी है। ट्रस्ट के अनुसार, 27 दिसंबर से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जिनमें ध्वज पूजा भी शामिल है। ध्वजों की डिजाइन भी अंतिम रूप ले चुकी है।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *