• Home  
  • सपा MLA सुधाकर सिंह निधन, रिसेप्शन बाद बिगड़ी तबीयत
- उत्तरप्रदेश - राजनीति

सपा MLA सुधाकर सिंह निधन, रिसेप्शन बाद बिगड़ी तबीयत

सपा MLA सुधाकर सिंह निधन की खबर से मऊ और घोसी इलाके में शोक की लहर है। घोसी विधानसभा से सपा विधायक रहे सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी तबीयत उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन से लौटने के बाद अचानक बिगड़ गई थी।  रिसेप्शन से लौटते ही […]

सपा MLA सुधाकर सिंह निधन, रिसेप्शन बाद बिगड़ी तबीयत

सपा MLA सुधाकर सिंह निधन की खबर से मऊ और घोसी इलाके में शोक की लहर है। घोसी विधानसभा से सपा विधायक रहे सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी तबीयत उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन से लौटने के बाद अचानक बिगड़ गई थी।

 रिसेप्शन से लौटते ही बिगड़ी तबीयत

परिवार के अनुसार, सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 नवंबर की रात दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद उनकी तबीयत तेजी से खराब हो गई।उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति मॉनिटर कर रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत सिंह ने निधन की पुष्टि की।

 तीन बार विधायक, शिवपाल यादव के बेहद करीबी

सुधाकर सिंह तीन बार MLA रहे थे और 2023 के उपचुनाव में उन्होंने मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर घोसी सीट जीती थी।वह शिवपाल यादव के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते थे। तेज-तर्रार अंदाज़ और जनता के मुद्दों पर अधिकारियों से सीधे भिड़ जाने के लिए उनकी विशेष पहचान थी। कई बार उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए, जिनमें बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

 अखिलेश यादव पहुंचे मेदांता

सुधाकर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही।सपा ने X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा—“ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

 घोसी में होगा अंतिम संस्कार

सुधाकर सिंह का अंतिम संस्कार उनके घोसी स्थित पैतृक गांव में होगा। परिवार में उनकी पत्नी और बेटा डॉ. सुजीत सिंह है। नेताओं और समर्थकों का गांव में पहुंचना शुरू हो गया है।

 ढाई साल में घोसी में दूसरी बार उपचुनाव

उनके निधन के बाद घोसी विधानसभा में अगले 6 महीनों के भीतर उपचुनाव होगा। 18वीं विधानसभा में पहली बार ऐसा होगा कि ढाई साल में घोसी में दूसरी बार उपचुनाव होना पड़ेगा।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.