• Home  
  • 25 साल में 10वीं शपथ: नीतीश, मोदी-शाह मौजूद
- बड़ी खबर - बिहार

25 साल में 10वीं शपथ: नीतीश, मोदी-शाह मौजूद

25 साल में 10वीं शपथ का ऐतिहासिक दिन आज है, जब नीतीश कुमार गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह तैयार है। नीतीश कुमार होटल मौर्य पहुंच चुके हैं, जहां से वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गांधी मैदान […]

25 साल में 10वीं शपथ: नीतीश, मोदी-शाह मौजूद

25 साल में 10वीं शपथ का ऐतिहासिक दिन आज है, जब नीतीश कुमार गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह तैयार है। नीतीश कुमार होटल मौर्य पहुंच चुके हैं, जहां से वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गांधी मैदान रवाना होंगे।

इस बड़े आयोजन में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है—जिनमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8, और लोजपा (आर), रालोमो तथा हम से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं।

 PM मोदी भी पहुंचेंगे गांधी मैदान

कुछ ही देर में PM नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री पटना पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के हाथों में है।

 विधायकों को मिलने लगे कॉल, मंत्री लिस्ट लगभग फाइनल

जदयू कोटे से मंत्री बनने के लिए विधायकों को कॉल आना शुरू हो चुका है। पार्टी के सीनियर लीडर और नीतीश के करीबी—

  • विजय चौधरी

  • लेसी सिंह

  • श्रवण कुमार

  • जमा खान

  • अशोक चौधरी

  • बिजेंद्र यादव

भाजपा की ओर से दानापुर से बाहुबली को हराकर जीतने वाले रामकृपाल यादव, और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को भी फोन आया है। दोनों का मंत्री पद लगभग तय माना जा रहा है।इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना भी लगभग फाइनल है। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिला है और डॉ. प्रेम कुमार स्पीकर होंगे।

 शपथ ग्रहण की तैयारियाँ

  • गांधी मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है।

  • मेहमानों के स्वागत के लिए रंगोली सजाई गई है।

  • सुरक्षा के लिए उद्योग भवन की ऊँची इमारतों से जवान निगरानी कर रहे हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.