• Home  
  • UP Politics: स्वामी प्रसाद बोले, 3 नवंबर को धरना प्रदर्शन
- उत्तरप्रदेश - राजनीति - लखनऊ

UP Politics: स्वामी प्रसाद बोले, 3 नवंबर को धरना प्रदर्शन

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 3 नवंबर को प्रदेशव्यापी धरना अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है औरअपराधियों […]

UP Politics: स्वामी प्रसाद बोले, 3 नवंबर को धरना प्रदर्शन

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 3 नवंबर को प्रदेशव्यापी धरना

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है औरअपराधियों के हौसले  बुलंद हैं, जबकि सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।मौर्य ने घोषणा की कि यदि सुप्रीम कोर्ट में जज पर जूता फेंकने वाले की गिरफ्तारी नहीं होती,तो 3 नवंबर को पूरे प्रदेश के जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मौर्य बोले- धार्मिक नारे बन गए तोड़फोड़ का औजार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा —“आज एक धर्म के लोग आतंकवादी गतिविधियों पर उतर आए हैं।‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ जैसे नारे अब मुस्लिम समाज के घरों और मस्जिदों परतोड़फोड़ का औजार बन गए हैं।”

मौर्य ने कहा कि फतेहपुर के मकबरे और अलीगढ़ के मंदिर की घटनाएं इस बात की गवाही देती हैं किराज्य में धार्मिक सौहार्द पर हमला किया जा रहा है।

यूपी अपराधों में नंबर वन, सरकार दे रही संरक्षण

मौर्य ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध, हत्या, रेप और जातीय हिंसा में देश में नंबर वन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यही हाल है।दलितों और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौन हैं।

“भाजपा सरकार खुद भेदभाव फैला रही है”

मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव रोकने के बजाय उसे बढ़ावा दे रही है।“दलित और मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है।गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं,जबकि भाजपा से जुड़े अपराधियों को पूरा संरक्षण दिया जा रहा है।”उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अराजक तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं,इसलिए गुंडे-माफिया खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

3 नवंबर को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन

मौर्य ने ऐलान किया कि 3 नवंबर को पूरे प्रदेश के जिलाधिकारी कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकरकानून-व्यवस्था, दलित उत्पीड़न और सरकार की निष्क्रियता परआवाज उठाई जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.