• Home  
  • UP Police Bharti 2025: लखनऊ में परीक्षा शुरू
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP Police Bharti 2025: लखनऊ में परीक्षा शुरू

UP Police Bharti 2025: लखनऊ में भर्ती परीक्षा शुरू, 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, बायोमैट्रिक जांच सख्त उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित UP Police Bharti 2025 परीक्षा आज यानी 1 नवंबर से लखनऊ में शुरू हो गई है। पहले दिन 47 परीक्षा केंद्रों पर 20,036 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल […]

यूपी एनकाउंटर 2026: इलाहाबाद HC ने कहा, सजा देना पुलिस का अधिकार नहीं

UP Police Bharti 2025: लखनऊ में भर्ती परीक्षा शुरू, 33 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल, बायोमैट्रिक जांच सख्त

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित UP Police Bharti 2025 परीक्षा आज यानी 1 नवंबर से लखनऊ में शुरू हो गई है। पहले दिन 47 परीक्षा केंद्रों पर 20,036 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।

अभ्यर्थियों की सख्त बायोमैट्रिक जांच और सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह 9 बजे से बायोमैट्रिक जांच और आईडी वेरिफिकेशन के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।अभ्यर्थियों को जूते, कलावा, हेयर पिन, घड़ी या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

2 दिन में 33 हजार से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा

UP Police Exam 2025 दो दिन यानी 1 और 2 नवंबर को आयोजित की जा रही है।

  • 1 नवंबर: 47 केंद्रों पर 20,036 उम्मीदवार

  • 2 नवंबर: 35 केंद्रों पर 13,595 उम्मीदवार

कुल मिलाकर 33,000 से अधिक अभ्यर्थी लखनऊ में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

किन पदों के लिए हो रही है परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी निम्नलिखित पदों के लिए परीक्षा दे रहे हैं —

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए

  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)

  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)

  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

इन सभी पदों पर 30900 रिक्तियां भरी जाएंगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.