• Home  
  • Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त
- पर्व-त्यौहार

Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2025: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूजा विधि Karwa Chauth 2025:सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।इस दिन विवाहित महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद देखने के बाद व्रत […]

Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2025: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूजा विधि

Karwa Chauth 2025:सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।इस दिन विवाहित महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं।उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Karwa Chauth 2025 Date (करवा चौथ 2025 व्रत तिथि)

चांग के मुताबिक करवा चौथ 2025 का व्रत 10 अक्टूबर (गुरुवार) को रखा जाएगा।कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे समाप्त होगी।

Karwa Chauth 2025 Shubh Muhurat & Chand Time

  • पूजा का शुभ समय: सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक

  • चंद्रोदय  का समय: शाम 7 बजकर 42 मिनट 

महिलाएं इसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth 2025 Puja Vidhi

  • करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।
  • शाम के समय चौथ माता की पूजा करती हैं।
  • रात में चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं छन्नी में दीपक रखकर चांद को देखती हैं और पूजा करती हैं।
  • इसी छन्नी से अपने पति का चेहरा देखकर अर्घ्य चढ़ाती हैं।
  • पूजा के बाद पति पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है।

Karwa Chauth 2025 Puja Samagri

करवा चौथ की पूजा में आवश्यक सामग्री:फूल और चुनरी, कच्चा दूध, दही, घी, शक्कर, मिठाई, अगरबत्ती, दीपक, अक्षत, पीली मिट्टी, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ियां, बिछुए, महावर, कंघी और पूजन थाली।बिना इन सामग्रियों के करवा चौथ पूजा अधूरी मानी जाती है।

क्यों किया जाता है चंद्रमा पूजन?

ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति मिलती है।चंद्रमा की पूजा करने से मन शांत होता है और दांपत्य संबंध मजबूत होते हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.