• Home  
  • राजा भैया विवाद: पत्नी भानवी और बेटों की एंट्री, मां अलग राय
- उत्तरप्रदेश

राजा भैया विवाद: पत्नी भानवी और बेटों की एंट्री, मां अलग राय

राजा भैया विवाद: पत्नी भानवी और बेटों के बयान ने लिया नया मोड़ राजा भैया विवाद में पहली बार उनके बेटों ने खुलकर बयान दिया है। बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह और छोटे बेटे ब्रिजराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मां पर पिता को बदनाम करने और राजनीतिक साजिश रचने का आरोप […]

राजा भैया विवाद पत्नी भानवी बेटों की एंट्री मां अलग राय

राजा भैया विवाद: पत्नी भानवी और बेटों के बयान ने लिया नया मोड़

राजा भैया विवाद में पहली बार उनके बेटों ने खुलकर बयान दिया है। बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह और छोटे बेटे ब्रिजराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मां पर पिता को बदनाम करने और राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया।

बेटों का बयान

शिवराज प्रताप सिंह ने कहा कि मां ने कोर्ट में 100 करोड़ रुपये एकमुश्त और 25 लाख रुपये महीने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मां के पास पिता से ज्यादा अचल संपत्ति है, फिर भी वह विक्टिम कार्ड और महिला कार्ड खेल रही हैं। शिवराज ने यह भी साफ किया कि मां ने खुद घर छोड़ दिया था और पिछले 10 साल से अलग रह रही हैं।

ब्रिजराज प्रताप सिंह ने कहा कि दादी अस्पताल में भर्ती थीं और हार्ट अटैक व सर्जरी के बीच मां परिवार की इज्ज़त सड़क पर उछाल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगला निशाना हम दोनों भाई हो सकते हैं। हथियार रखने के आरोप पर तंज कसते हुए ब्रिजराज ने पूछा कि क्या घर में न्यूक्लियर रिएक्टर लगा है कि Weapons of Mass Destruction रखे हों?

विवाद का नया मोड़

दोनों बेटों के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह विवाद ने नया मोड़ ले लिया और यह मामला चर्चा में आ गया। बीते दिनों पत्नी भानवी ने राजा भैया पर आरोप लगाया था कि घर में भारी संख्या में हथियार रखे गए हैं, जो जन सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं। उन्होंने इस मामले में पीएमओ तक शिकायत भी की थी।

राजा भैया और पत्नी भानवी का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। बेटों के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद और गहराया है, जिससे परिवारिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.