‘The Kerala Story 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन इसके साथ ही फिल्म को लेकर विवाद और चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हाल ही में फिल्म की अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने फिल्म से जुड़े विवादों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द
‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली तीन युवतियों की जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म में:
सुरेखा (उल्का गुप्ता)
नेहा (ऐश्वर्या ओझा)
दिव्या (अदिति भाटिया)
तीनों लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार में पड़ने के बाद कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के दबाव का सामना करती हैं। फिल्म में एक सीन में इन लड़कियों को जबरदस्ती रेड मीट खिलाने का दृश्य भी दिखाया गया है।
रेड मीट खाने के सवाल पर क्या बोलीं उल्का गुप्ता
जब एक इंटरव्यू में उल्का गुप्ता से पूछा गया कि क्या फिल्म के सीन के लिए उन्होंने सच में रेड मीट खाया था, तो उन्होंने इस पर साफ जवाब दिया।
एक्ट्रेस ने कहा: “नहीं, मैंने रेड मीट नहीं खाया। मैं वेजिटेरियन हूं। लोग क्यों सोचते हैं कि मैं मीट खाऊंगी? अगर सीन के लिए हवा भी खिलाते तो भी मैं उसी तरह एक्टिंग कर लेती।” उन्होंने बताया कि कई लोग यह मान रहे थे कि सीन को असली दिखाने के लिए उन्होंने रेड मीट खाया होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
फिल्म के बाद ट्रोलिंग और धमकियों का खुलासा
उल्का गुप्ता ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि The Kerala Story से जुड़ने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह एक्टर के तौर पर समुदायिक नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। उल्का के मुताबिक सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके पिता को भी धमकियां मिलने लगीं।
पापा को फोन पर मिली धमकियां
उल्का गुप्ता ने बताया कि उनके पिता भी अभिनेता हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना फोन नंबर साझा किया हुआ था।वह उम्मीद करते थे कि शायद कोई कास्टिंग डायरेक्टर या काम से जुड़ा कॉल आए, लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे।उल्का ने कहा कि उनके पिता लोगों को समझाने की कोशिश करते थे कि “वह सिर्फ एक रोल निभा रही है, एक अभिनेता को हर तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं।”
रिलीज के बाद चर्चा में ‘The Kerala Story 2’
फिल्म रिलीज के बाद The Kerala Story 2 लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां एक तरफ दर्शकों का एक वर्ग फिल्म को पसंद कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विवादित बयान और सोशल मीडिया बहस भी जारी है।







