CM योगी: यूपी की प्रगति के पीछे पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचCM योगी: यूपी की प्रगति के पीछे पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोच

CM योगी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, बोले- यूपी की प्रगति के पीछे उनकी सोच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकभवन स्थित पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भारत मां का महान सपूत, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल अधिवक्ता और सुयोग्य प्रशासक बताया।सीएम योगी ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत के कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं और उनका मार्गदर्शन आज भी उत्तर प्रदेश के विकास में दिखाई देता है।

गांधी जी के आह्वान पर वकालत छोड़कर कूदे थे स्वतंत्रता संग्राम में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म वर्तमान उत्तराखंड में हुआ था, जो उस समय संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि जब देश गुलाम था, तब 1937 में पंत जी का चयन उत्तर प्रदेश के प्रीमियर के रूप में हुआ था। स्वतंत्र भारत में वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी।

मुख्यमंत्री के रूप में रखी विकास की मजबूत आधारशिला

सीएम योगी ने कहा कि पंत जी ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जो विजन दिया, उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि “यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे पं. गोविंद बल्लभ पंत की दूरदर्शी सोच और नीतियां हैं।” पंत जी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधारों के लिए कई अहम कदम उठाए।

गृह मंत्री के रूप में भी दीं अमूल्य सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश के गृह मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन में अहम भूमिका निभाई।देश की स्वतंत्रता और सार्वजनिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान के लिए 1957 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *