PM मोदी ने जन औषधि दिवस पर दी बधाई, सस्ती दवा पर जोर दियाPM मोदी ने जन औषधि दिवस पर दी बधाई, सस्ती दवा पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) को इस संकल्प का परिणाम बताया।

PM मोदी ने PMBJP की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए जन औषधि योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर में खुले जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लाखों परिवार अपने स्वास्थ्य खर्चों में बड़ी बचत कर पा रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “परियोजना से सकारात्मक रूप से प्रभावित सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। यह पहल हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता की दवाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना  की शुरुआत नवंबर 2016 में की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।

सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर इलाज के लिए किसी भी व्यक्ति को महंगी दवाओं पर अधिक खर्च न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य व्यवस्था तभी मजबूत मानी जाती है जब वह हर वर्ग के लिए आसानी से उपलब्ध हो।

शहरों से गांवों तक बढ़ रहा जन औषधि केंद्रों का नेटवर्क

सरकार की इस योजना के तहत शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जन औषधि केंद्रों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिल रहा है।इन केंद्रों के माध्यम से मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को महंगी ब्रांडेड दवाओं के बजाय उसी गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो रही हैं।

लाखों परिवारों को मिल रहा फायदा

जन औषधि केंद्रों की वजह से देशभर में लाखों परिवारों को दवा के खर्च में बड़ी राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना ने सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक आम लोगों की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *