बिहार की राजनीति पर सपा का BJP पर वार: ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बादबिहार की राजनीति पर सपा का BJP पर वार: ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद

लखनऊ में बिहार की ताजा राजनीतिक हलचल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से एक होर्डिंग लगाई गई है। यह होर्डिंग सपा नेता मो. इखलाक की तरफ से पार्टी मुख्यालय के बाहर लगाई गई, जिसमें नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से लेकर संभावित राज्यसभा जाने तक के सफर को तस्वीरों और शब्दों के जरिए दिखाया गया है।

होर्डिंग के सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में “राजनीति का नया खेल” लिखा गया है। इसके नीचे गठबंधन के समय की तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अमित शाह, नीतीश कुमार को बुके देते दिखाई दे रहे हैं, जबकि नरेंद्र मोदी पीछे से हाथ हिलाते दिख रहे हैं।

इसके बाद होर्डिंग में “अब आया नया मोड़” लिखते हुए नीतीश कुमार की एक और तस्वीर लगाई गई है।

होर्डिंग में तीन हिस्सों में लिखा गया संदेश

1. गठबंधन के समय

  • मुख्यमंत्री की कुर्सी दी

  • सत्ता चलाने का सहारा लिया

  • जब जरूरत थी तब साथ रखा

2. अब नया मोड़

  • राज्यसभा भेजने की तैयारी

  • बिहार में अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री

  • काम निकल गया, तो किनारे कर दिया

3. अखिलेश यादव ने सही कहा था

“BJP की राजनीति यही है… पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो।”

‘आडवाणी को भी साइड लाइन किया’

सपा नेता मो. इखलाक ने कहा कि बिहार में अब भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी ऐसे कदम उठा चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पहले इस्तेमाल किया और बाद में उन्हें साइडलाइन कर दिया। ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं के साथ क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

‘भाजपा का चेहरा जनता के सामने’

इखलाक ने कहा कि जनता अब भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जैसे लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को जवाब मिला, वैसे ही आने वाले चुनावों में भी जनता जवाब देगी।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *