Radha Ashtami 2025 का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। मान्यतानुसार, इसी दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। देशभर में भक्त इस दिन राधा रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। पूजा के बाद कथा और आरती भी पढ़ी जाती है। इस पर्व को राधा जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
Radha Ashtami 2025 के दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि राधा रानी की पूजा से भवसागर पार करने का मार्ग मिलता है और भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Radha Ashtami 2025 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, Radha Ashtami 2025 भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा। इस साल शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त 2025 रात 10:46 PM से शुरू होकर 1 सितंबर 2025 रात 12:57 AM तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, इस साल Radha Ashtami 2025 का पर्व 31 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
Radha Ashtami 2025 पूजा मुहूर्त
राधा रानी की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 11:05 AM से दोपहर 01:38 PM तक रहेगा। इस तरह भक्तों को पूजा के लिए लगभग ढाई घंटे का समय मिलेगा। इस समय राधा रानी की विधिपूर्वक पूजा और आराधना करना सबसे फलदायी माना जाता है।
Radha Ashtami 2025 महत्व
राधा रानी का जन्मोत्सव
राधा और कृष्ण की पूजा से भक्त को उत्तम फल प्राप्त
भवसागर से पार पाने का मार्ग मिलता है
विशेष कृपा और आशीर्वाद की प्राप्ति








