मैच खेल रहे थे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड ने रखा बेटे का ख्यालमैच खेल रहे थे हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड ने रखा बेटे का ख्याल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 सेमीफाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में एक खास पल देखने को मिला, जब हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा उनके बेटे अगस्त्य का ख्याल रखती नजर आईं।स्टैंड्स में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें माहिका और अगस्त्य के बीच की बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।

2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने साल 2020 में शादी की थी। इस रिश्ते से उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए, लेकिन तलाक की वजह सार्वजनिक नहीं हुई।अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बना हुआ है। नताशा अक्सर यह सुनिश्चित करती हैं कि हार्दिक अपने बेटे के साथ समय बिता सकें और दोनों के बीच मजबूत रिश्ता बना रहे।

स्टेडियम में दिखी माहिका और अगस्त्य की बॉन्डिंग

टी20 सेमीफाइनल मैच के दौरान हार्दिक पंड्या को सपोर्ट करने के लिए माहिका शर्मा और अगस्त्य स्टेडियम में मौजूद थे।मैच के दौरान हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए और इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

जब हार्दिक अच्छा खेल रहे थे, तब स्टैंड्स में मौजूद माहिका और अगस्त्य खुशी से झूमते नजर आए। अगस्त्य अपने पिता को चीयर करते हुए “पापा-पापा” कहते हुए भी दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

मैच के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में माहिका अगस्त्य का हाथ पकड़कर भीड़ में उन्हें संभालती नजर आती हैं।एक अन्य क्लिप में वह प्यार से अगस्त्य को किस करती दिखाई देती हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी केयरिंग नेचर की तारीफ कर रहे हैं।

नताशा की परवरिश की भी हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स नताशा स्टेनकोविक की परवरिश की भी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को रिश्तों की कद्र करना सिखाया है।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *