मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इजराइल तनाव का असर अब भारत की विमान सेवाओं पर भी दिखने लगा है। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बृहस्पतिवार को दुबई, अबुधाबी और दम्माम की 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे 450 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए। एयरलाइनों ने यात्रियों को करीब 2.25 लाख रुपये का रिफंड दिया है।
एयरस्पेस बंद होने से प्रभावित हुई उड़ानें
ईरान पर हमले के बाद से मध्य-पूर्व के एयरस्पेस में बाधा आने के कारण खाड़ी देशों के लिए उड़ानों का संचालन गड़बड़ा गया है। ईरान और दुबई के एयरस्पेस बंद होने से लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई फ्लाइट्स निरस्त करनी पड़ीं। पहले जहां इन उड़ानों की संख्या 17 थी, वहीं बृहस्पतिवार को यह घटकर 8 रह गई।
ये उड़ानें रहीं रद्द
अमौसी एयरपोर्ट से कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। इनमें शामिल हैं:
-
दुबई के लिए Air India Express की IX-193
-
अबुधाबी के लिए IndiGo की 6E-1415
-
दम्माम के लिए IndiGo की 6E-097
इसी तरह आने वाली उड़ानों में भी कई फ्लाइट्स निरस्त रहीं, जिनमें:
-
शारजाह से लखनऊ की IndiGo 6E-1424
-
दुबई से Air India Express IX-198
-
अबुधाबी से IndiGo 6E-1416
-
दम्माम से IndiGo 6E-098
-
दुबई से Air India Express IX-194
फ्लाइट रद्द होने के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग लगातार एयरलाइन काउंटरों पर उड़ानों की जानकारी लेने के लिए चक्कर लगाते रहे।
रिफंड के लिए भी परेशान हो रहे यात्री
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद कई यात्री रिफंड को लेकर भी परेशान हैं। लोगो ने दुबई से लखनऊ का टिकट कराया था, लेकिन 3 मार्च को फ्लाइट रद्द हो गई। इसके बाद से वह रिफंड के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इसी तरह रियाद के लिए टिकट कराया था, लेकिन एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी उड़ान भी निरस्त हो गई। एयरलाइन से संपर्क करने पर बताया गया कि पैसा टिकट एजेंट के खाते में भेज दिया गया है।
ईरान-इजराइल तनाव का असर: खजूर की कीमतों में उछाल
रमजान के महीने में खजूर की मांग पहले से ही अधिक रहती है। लेकिन ईरान-इजराइल तनाव और खाड़ी देशों से आयात को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण खजूर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
बाजार में बढ़ी खजूर की कीमत
लखनऊ के चौक, अमीनाबाद और नक्खास बाजार में खजूर के दाम बढ़ने लगे हैं। व्यापारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फुटकर बाजार में ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
चौक के व्यापारी राशिद ने बताया कि रमजान के कारण खजूर की मांग बढ़ी हुई है। फिलहाल बाजार में स्टॉक मौजूद है, लेकिन नया माल नहीं पहुंच रहा है। यदि पश्चिम एशिया की स्थिति लंबे समय तक ऐसी ही रही तो कीमतें और बढ़ सकती हैं।
5–10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम
थोक व्यापारी केअनुसार, पिछले एक सप्ताह में खजूर के दाम 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाला कीममिया खजूर पहले आधा किलो 150 रुपये में मिलता था, जो अब थोक में 160 रुपये और फुटकर बाजार में 180-190 रुपये तक पहुंच गया है।
WhatsApp
Facebook
X
Threads
