1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

लखनऊ में 4 साल के मासूम की मौत, करंट देकर हत्या का आरोप

लखनऊ में 4 साल के मासूम की मौत, करंट देकर हत्या का आरोप

लखनऊ: राजधानी के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और पिटाई के निशान मिलने के बाद ननिहाल पक्ष ने सौतेली मां और पिता पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा चौक के लाजपत नगर इलाके में अपने पिता और सौतेली मां के साथ रह रहा था। परिजनों का कहना है कि पहले वह लंबे समय तक ननिहाल में ही रहता था। कुछ समय पहले कोर्ट के आदेश के बाद पिता उसे अपने घर ले आए थे।

परिवार के मुताबिक गुरुवार दोपहर पिता की ओर से फोन कर बताया गया कि बच्चे को उल्टी-दस्त हो रहे थे और वह बाथरूम में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ननिहाल पक्ष मौके पर पहुंचा तो बच्चे के माथे, कनपटी, सीने और हाथों पर चोट व पिटाई के निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने टॉर्चर और करंट देकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ननिहाल पक्ष ने चौक थाने में शिकायत देकर बच्चे के पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav

Popular Posts

  • All Post
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा