• Home  
  • Lucknow Crime: नेत्रहीन बेटे संग मां की हत्या
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow Crime: नेत्रहीन बेटे संग मां की हत्या

Lucknow Crime: नेत्रहीन बेटे संग मां की हत्या, पानी के हौदे में मिला शव लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में घुसकर बदमाशों ने दोनों की हत्या कर दी। 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मार दिया […]

UP Crime: दो बीवी, 18 बच्चे, प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या

Lucknow Crime: नेत्रहीन बेटे संग मां की हत्या, पानी के हौदे में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में घुसकर बदमाशों ने दोनों की हत्या कर दी। 18 वर्षीय नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मार दिया गया, जबकि महिला का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लिपटा मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या

यह वारदात मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर रात हुई। मिनी सचिवालय के पास रहने वाली रेशमा (45) और उनके नेत्रहीन बेटे शादाब (18) की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों के शव संदिग्ध हालत में मिले।

पुलिस के अनुसार, शादाब का शव घर के बाहर बने पानी के हौदे में मिला। आरोपियों ने हत्या के बाद उसके ऊपर दूसरा हौदा रख दिया था। वहीं रेशमा का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के गले पर कपड़ा बंधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में गला कसकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परचून की दुकान चलाकर बेटे का पालन कर रही थी महिला

स्थानीय लोगों के अनुसार, रेशमा अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ रहती थीं। उनके पहले पति जावेद की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने सिसेंडी निवासी इकबाल से निकाह किया, लेकिन कुछ साल पहले इकबाल की भी मौत हो गई।

इसके बाद रेशमा ने घर के पास ही परचून की छोटी दुकान खोल ली थी और उसी से अपने नेत्रहीन बेटे का पालन-पोषण कर रही थीं।

रिश्तेदार ने फोन पर सुनी दरवाजा तोड़ने की आवाज

रेशमा के रिश्तेदार शब्बू ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे शादाब से फोन पर बात हुई थी। हालचाल पूछने के बाद शादाब ने बताया कि उसकी मां मसाला लेने बाहर गई हैं। बातचीत के दौरान उसने कहा कि दरवाजे पर कोई लात मार रहा है। इसके बाद दरवाजा खुलने की आवाज आई और फोन कट गया। दोबारा कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

रात करीब 9:30 बजे तक फोन बंद रहने पर रिश्तेदारों ने पड़ोसियों को घर भेजा। जब पड़ोसी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में घर के अंदर मां-बेटे के शव मिलने की जानकारी हुई।

बहन का आरोप: रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ

रेशमा की बहन अफसाना ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचीं तो शादाब का शव जानवरों को पानी देने वाली नांद में पड़ा था। वहीं रेशमा कमरे में बंधी हुई अवस्था में मिलीं।परिजनों का कहना है कि रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है, जिसकी पुलिस को गहन जांच करनी चाहिए।

परिवार में बचा था सिर्फ शादाब

परिजनों के अनुसार, रेशमा के तीन बच्चे थे—सोहेल, शबनम और शादाब। सोहेल और शबनम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब सिर्फ शादाब ही बचा था। दोनों पतियों की मौत के बाद रेशमा अकेले ही बेटे की देखभाल कर रही थीं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

ADCP आरपी वसंथ कुमार ने बताया कि इस Lucknow Double Murder Case के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि अभी रेप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के गले पर कसने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.