• Home  
  • Lucknow News: बॉम्बे पावभाजी के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: बॉम्बे पावभाजी के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे

Lucknow News: बॉम्बे पावभाजी के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग ने रविवार को बॉम्बे पावभाजी के तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की। यह कार्रवाई डिजिटल बिलिंग सॉफ्टवेयर पेट पूजा (Pet Pooja) के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी […]

Lucknow News: बॉम्बे पावभाजी के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे

Lucknow News: बॉम्बे पावभाजी के 3 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग ने रविवार को बॉम्बे पावभाजी के तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की। यह कार्रवाई डिजिटल बिलिंग सॉफ्टवेयर पेट पूजा (Pet Pooja) के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के इनपुट मिलने के बाद की गई। सर्वे के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले।

Income Tax Survey: पेट पूजा सॉफ्टवेयर से टैक्स चोरी का खुलासा

आयकर विभाग की हैदराबाद इकाई को हाल ही में पेट पूजा सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी की जांच के दौरान करीब 160 टेराबाइट डेटा मिला था। इस डेटा के एआई विश्लेषण में सामने आया कि सॉफ्टवेयर के कुछ विशेष फीचर्स का दुरुपयोग कर कई रेस्टोरेंट अपनी वास्तविक बिक्री कम दिखा रहे थे।जांच में अनुमान लगाया गया कि इस तरीके से देशभर में करीब 70 हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई हो सकती है।

Lucknow Income Tax Action: हजरतगंज और गोमतीनगर में जांच

आयकर विभाग ने इसी डेटा के आधार पर देशभर के संदिग्ध रेस्टोरेंट्स और आउटलेट्स की सूची तैयार की, जिसमें लखनऊ के बॉम्बे पावभाजी का नाम भी सामने आया।इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने हजरतगंज और गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित आउटलेट्स पर पहुंचकर सर्वे की कार्रवाई की और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

शुरुआती जांच में 3 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के संकेत

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में करीब 3 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं। हालांकि, सॉफ्टवेयर से प्राप्त डेटा का विस्तृत विश्लेषण अभी जारी है।बताया जा रहा है कि सर्वे से पहले आयकर अधिकारियों ने करीब तीन दिनों तक गुप्त रूप से ग्राहकों की संख्या और दैनिक टर्नओवर का आकलन भी किया था।

कई अन्य रेस्टोरेंट्स पर भी हो सकती है कार्रवाई

आयकर विभाग ने लखनऊ में उन सभी रेस्टोरेंट्स और फूड आउटलेट्स की सूची तैयार कर ली है जो पेट पूजा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में शहर के कई अन्य बड़े प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई हो सकती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.