LU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, मौलाना की गिरफ्तारी की मांगLU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

LU छात्रों का विरोध प्रदर्शन: हजरतगंज में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और उनके विवादित बयान पर कड़ी नाराजगी जताई।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।

मौलाना के बयान पर भड़के छात्र

छात्रों का कहना है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक बयान में सीएम योगी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र हजरतगंज चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया।

‘मौलाना के बयान से आहत हैं लोग’

प्रदर्शन में शामिल जतिन शुक्ला ने कहा कि मौलाना का बयान बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि होली और रमजान जैसे पवित्र समय में इस तरह की टिप्पणी करना समाज में गलत संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक सन्यासी और बड़े प्रदेश के नेता हैं, ऐसे में उनकी माता के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना अस्वीकार्य है।

छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

जतिन शुक्ला ने कहा कि छात्रों ने मौलाना का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया है और जल्द ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिए कि कहीं ऐसे लोगों को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है।

‘मां भारती का अपमान’ बताया बयान

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सन्यासी हैं और उन्होंने परिवार छोड़कर समाज की सेवा का मार्ग चुना है। ऐसे में उनकी मां के खिलाफ की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे देश की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है।छात्रों ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में नफरत फैलाने का काम करती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *