अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मायावती-नीतीश को PM बनाना चाहते थेअखिलेश यादव का बड़ा बयान: मायावती-नीतीश को PM बनाना चाहते थे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने कहा कि उस समय वे उनके साथ गठबंधन में नहीं थे।अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

चुनाव आयोग पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी का फर्जी वीडियो चलवा रहे हैं और इसके खिलाफ सपा कानूनी कार्रवाई करेगी।

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

सपा प्रमुख ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि “आज सुबह ही देखा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जब भाजपा सरकार जाएगी, तभी महंगाई कम होगी।”

कई नेता सपा में शामिल

इस दौरान सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *