शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, भाजपा से साथ देने की अपीलशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान, भाजपा से साथ देने की अपील

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा महायात्रा शुरू, 11 मार्च को लखनऊ में होगी जनसभा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज से गौ रक्षा के लिए वाराणसी से लखनऊ तक चलने वाली महायात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा को “गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध” नाम दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जनजागरण करना है। यह यात्रा 11 मार्च को लखनऊ में होने वाली जनसभा के साथ समाप्त होगी।

वाराणसी से होगा यात्रा का शुभारंभ

गौ रक्षा महायात्रा का शुभारंभ आज सुबह 8:30 बजे वाराणसी के श्री विद्या मठ से होगा। यात्रा शुरू करने से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चिंताहरण गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद वह संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंचेंगे, जहां हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद स्वामी यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

पहले दिन जौनपुर और सुल्तानपुर में सभाएं

यात्रा के पहले दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जौनपुर और सुल्तानपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात में उनका रायबरेली में विश्राम होगा।

दूसरे और तीसरे दिन इन जिलों में पहुंचेगी यात्रा

  • 8 मार्च: यात्रा रायबरेली से उन्नाव पहुंचेगी, जहां स्वामी एक रात रुकेंगे।

  • 9 मार्च: यात्रा हरदोई पहुंचेगी, जहां गौ संरक्षण के महत्व पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

नैमिष तीर्थ भी जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

यात्रा के दौरान 10 मार्च को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सीतापुर पहुंचेंगे। यहां वह नैमिष तीर्थ में श्रद्धालुओं से मिलेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

11 मार्च को लखनऊ में बड़ी जनसभा

गौ रक्षा महायात्रा का समापन 11 मार्च को लखनऊ के काशी राम स्मृति उपवन में होगा। यहां दोपहर 1 बजे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।इस जनसभा के माध्यम से वह देशवासियों से गौ माता को राष्ट्र माता के रूप में मान्यता देने और उसके संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरण की अपील करेंगे।

यात्रा में शामिल हो रहे साधु-संत और श्रद्धालु

वाराणसी से शुरू हुई इस यात्रा में साधु-संत, श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोगों से अपील की है कि वे गौ संरक्षण को धर्म और राष्ट्रधर्म का हिस्सा मानते हुए इसमें सक्रिय योगदान दें।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *