डीआईजी ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दीपावली सुरक्षा के दिए निर्देश
बांदा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. की अध्यक्षता में परिक्षेत्रीय कार्यालय बांदा में अपराध एवं कानून-व्यवस्था को लेकर मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में परिक्षेत्र के सभी चार जनपदों में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। […]
