• Home  
  • लखनऊ में बारिश और धूप का संगम, चिनहट में बादल छाए
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में बारिश और धूप का संगम, चिनहट में बादल छाए

लखनऊ में रविवार को मौसम ने करवट ली। हुसैनगंज और जानकीपुरम इलाके में झमाझम बारिश हुई, जबकि गोमती नगर में धूप खिली रही और चिनहट में बादल छाए रहे। अन्य इलाकों में सुबह से धूप-छांव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में एक से दो बार बारिश होने की संभावना बनी हुई […]

Lucknow Weather Update: मानसून 4-5 दिन में विदा

लखनऊ में रविवार को मौसम ने करवट ली। हुसैनगंज और जानकीपुरम इलाके में झमाझम बारिश हुई, जबकि गोमती नगर में धूप खिली रही और चिनहट में बादल छाए रहे। अन्य इलाकों में सुबह से धूप-छांव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन में एक से दो बार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

35.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 92% और न्यूनतम 60% दर्ज की गई। उमसभरी गर्मी के चलते लोगों को दिन भर बेचैनी का सामना करना पड़ा।

हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में उमस बनी रहेगी और धूप-छांव के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र मध्य भारत से पश्चिमी भारत की ओर बढ़ गया है। दक्षिणी राजस्थान पर यह अवदाब के रूप में सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर सरक गई है, जिसके चलते प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है।

11 से 13 सितंबर तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव और दिन चढ़ने के साथ बढ़ती उमस से अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके चलते लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होती रहेगी। 11 से 13 सितंबर तक कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.