• Home  
  • Lucknow University Clash: छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, गमले से सिर फोड़ा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow University Clash: छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, गमले से सिर फोड़ा

 Lucknow University के मालवीय हॉल सभागार में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां स्टूडेंट्स के दो गुटों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गमलों से वार कर एक छात्र का सिर फोड़ दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर कैंपस में […]

Lucknow University Clash में छात्रों के गुटों की मारपीट और सिर फोड़ा

 Lucknow University के मालवीय हॉल सभागार में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। यहां स्टूडेंट्स के दो गुटों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि गमलों से वार कर एक छात्र का सिर फोड़ दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर कैंपस में तनाव का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब भीड़भाड़ वाले प्रवेश द्वार पर एक हॉस्टलर छात्र और डे-स्कॉलर छात्र के बीच बहस हो गई। मामूली कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गमले फेंके गए और मारपीट में एक छात्र घायल हो गया।

यह Lucknow University Clash इतना बढ़ गया कि मालवीय सभागार में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बाधित हो गए। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, जो अतिथि के तौर पर मौजूद थे, पूरे घटनाक्रम के गवाह बने।

छात्रों की मारपीट लखनऊ: कार्यक्रम पर असर

घटना के समय सभागार में शोलो डांस इवेंट और फॉरेन स्टूडेंट्स की प्रस्तुति चल रही थी। इसके बाद होने वाली नाटक प्रतियोगिता और वाद-विवाद का फाइनल भी इस विवाद के चलते प्रभावित हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों गुटों के छात्रों को चौकी ले जाकर समझौता कराया। प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी पक्ष ने FIR दर्ज नहीं कराई है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.