• Home  
  • ABVP Ultimatum: 48 घंटे में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, FIR की मांग
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

ABVP Ultimatum: 48 घंटे में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, FIR की मांग

ABVP Protest in Lucknow: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी विवाद पर बवाल, FIR और कार्रवाई की मांग लखनऊ स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में गुरुवार को विधि विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बाहरी गुंडों और पुलिस ने छात्रों पर हमला किया और […]

ABVP प्रदेशव्यापी आंदोलन अल्टीमेटम और विरोध प्रदर्शन

ABVP Protest in Lucknow: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी विवाद पर बवाल, FIR और कार्रवाई की मांग

लखनऊ स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में गुरुवार को विधि विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बड़ा बवाल हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बाहरी गुंडों और पुलिस ने छात्रों पर हमला किया और बर्बर लाठीचार्ज किया।

ABVP का अल्टीमेटम: 48 घंटे में कार्रवाई या प्रदेशव्यापी आंदोलन

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की है। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

छात्रों का आरोप: अवैध तरीके से चल रहा था विधि पाठ्यक्रम

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति के बिना ही विधि पाठ्यक्रम चला रहा था। बुधवार को ही सशर्त (प्रोविजनल) अनुमति मिली है। इससे पहले तक छात्रों से विलंब शुल्क और सामाजिक कल्याण शुल्क के नाम पर मनमाना पैसा वसूला गया।

ABVP की मांग: पुलिस और बाहरी गुंडों पर FIR

एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडों पर FIR दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर लाठीचार्ज हुआ, इसका जवाब अब तक नहीं मिला है।

छात्रों का निष्कासन अवैधानिक

एबीवीपी का कहना है कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दो छात्रों को बिना चेतावनी सीधे निष्कासित कर दिया गया। इसे अवैधानिक बताते हुए परिषद ने दोषियों को दंडित कर छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.