• Home  
  • लखनऊ मौसम अपडेट: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, बारिश के आसार
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ मौसम अपडेट: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, बारिश के आसार

लखनऊ मौसम अपडेट: रविवार को लखनऊ में दिन और रात में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम का मिजाज सुहाना रहा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। दिनभर […]

लखनऊ मौसम अपडेट: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी

लखनऊ मौसम अपडेट: रविवार को लखनऊ में दिन और रात में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम का मिजाज सुहाना रहा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। दिनभर में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

लखनऊ में दिन के समय धूप-छांव का मिश्रित असर बना रहा। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना महसूस हुआ। आसमान में काले बादल छाए रहे और दिन में कई बार बारिश के आसार दिखाई दिए।

मौसम विभाग ने बताया कि 28 अगस्त तक लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम होगी, जिससे बरसात में कमी की संभावना है।

लखनऊ में 1 जून से अब तक मानसून के दौरान कुल 507.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश का औसत 478.1 मिलीमीटर है, यानी इस बार बारिश सामान्य से 6 मिलीमीटर अधिक रही।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.