• Home  
  • बिहार गैंगरेप भर्ती: होमगार्ड अभ्यर्थी से एंबुलेंस में दरिंदगी
- बड़ी खबर - क्राइम

बिहार गैंगरेप भर्ती: होमगार्ड अभ्यर्थी से एंबुलेंस में दरिंदगी

बिहार गैंगरेप भर्ती के नाम से चर्चित यह दिल दहला देने वाली घटना गया जिले की है, जहां होमगार्ड भर्ती बिहार के लिए आई एक 26 वर्षीय युवती के साथ एंबुलेंस गैंगरेप केस सामने आया है। युवती बीएमपी-3 ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट के लिए दौड़ते समय बेहोश हो गई थी। उसे तत्काल इलाज के लिए […]

बिहार गैंगरेप भर्ती

बिहार गैंगरेप भर्ती के नाम से चर्चित यह दिल दहला देने वाली घटना गया जिले की है, जहां होमगार्ड भर्ती बिहार के लिए आई एक 26 वर्षीय युवती के साथ एंबुलेंस गैंगरेप केस सामने आया है। युवती बीएमपी-3 ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट के लिए दौड़ते समय बेहोश हो गई थी।

उसे तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 24 जुलाई को घटी, लेकिन इसका खुलासा 25 जुलाई की रात हुआ जब पीड़िता ने साहस जुटाकर घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने वारदात के बाद उसे चुप रहने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने बताया, “मैं फिजिकल टेस्ट के दौरान चक्कर खाकर गिर गई थी। कुछ देर वहीं बैठाया गया, फिर एंबुलेंस को बुलाया गया। जब एंबुलेंस डोभी-पटना मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो ड्राइवर और टेक्नीशियन ने पहले मेरा एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया। फिर चलती गाड़ी में टेक्नीशियन ने जबरन रेप किया। बाद में गाड़ी को एक सुनसान जगह पर रोककर ड्राइवर ने भी दरिंदगी की।”

पीड़िता जैसे-तैसे अस्पताल पहुंची और महिला डॉक्टर को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.