• Home  
  • जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी अद्भुत छटा
- अयोध्या

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी अद्भुत छटा

अयोध्या में जमघट पर 2100 स्वदेशी ड्रोन से भव्य रामायण शो आयोजित हुआ। आसमान में राम दरबार, राम मंदिर, रावण वध और श्रीराम की वापसी के दृश्य दिखे। अयोध्या। दीपोत्सव की भव्यता के बाद जमघट के अवसर पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम […]

अयोध्या के आसमान में 2100 ड्रोन से भगवान श्रीराम और रामायण के प्रसंगों की आकृतियां।

अयोध्या में जमघट पर 2100 स्वदेशी ड्रोन से भव्य रामायण शो आयोजित हुआ। आसमान में राम दरबार, राम मंदिर, रावण वध और श्रीराम की वापसी के दृश्य दिखे।

अयोध्या। दीपोत्सव की भव्यता के बाद जमघट के अवसर पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 2100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से रामायण पर आधारित भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। आसमान में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को देखकर अयोध्यावासी मंत्रमुग्ध हो गए।

आसमान में दिखे रामायण के अद्भुत प्रसंग

दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में 7 नवंबर को प्रस्तुत किए गए ड्रोन शो की सोमवार को दोबारा प्रस्तुति दी गई। करीब 2100 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की विशाल आकृतियां बनाईं। इसके बाद रावण वध, पुष्पक विमान और भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी के दृश्य भी साकार किए गए।

इस दौरान राम दरबार और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की आकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। संगीत और कथावाचन के साथ ड्रोन की बदलती आकृतियों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।

महर्षि वाल्मीकि और तुलसीदास को भी किया गया प्रदर्शित

ड्रोन शो में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि और रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को भी स्थान दिया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक तकनीक के तालमेल से पूरी प्रस्तुति बेहद आकर्षक बन गई।

न्यायमूर्ति बबीता रानी समेत गणमान्य लोग रहे मौजूदइस विशेष आयोजन में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की न्यायमूर्ति बबीता रानी सहित कई गणमान्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अयोध्या के आसमान में साकार हुई रामायण की इस भव्य प्रस्तुति का आनंद लिया

।दीपोत्सव की रौनक को एक शाम और मिला विस्तार

दीपोत्सव के दौरान देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा यह ड्रोन शो जमघट के अवसर पर अयोध्यावासियों के लिए दोबारा आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस पहल से स्थानीय लोगों को एक बार फिर रामायण के प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से देखने का अवसर मिला।

सालिक राम प्रजापति संवाददाता, यूपी 24 नेटवर्क, अयोध्या

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.