• Home  
  • लखनऊ में अलविदा जुमे पर ट्रैफिक डायवर्जन, रूट देखें
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में अलविदा जुमे पर ट्रैफिक डायवर्जन, रूट देखें

रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे के मौके पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे बड़ा इमामबाड़ा स्थित […]

लखनऊ में अलविदा जुमे पर ट्रैफिक डायवर्जन, रूट देखें

रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे के मौके पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी, जबकि टीले वाली मस्जिद में नमाज का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। नमाज के दौरान इन इलाकों में भारी भीड़ रहने की संभावना है, इसलिए आसपास के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

इन सेवाओं को मिलेगी विशेष छूट

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आपातकालीन सेवाओं को डायवर्जन के बावजूद प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जा सकेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी न हो।

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अलविदा जुमे के दौरान जारी Lucknow Traffic Advisory का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.