• Home  
  • UP STF: DCM में लाया गया 1 करोड़ का गांजा पकड़ा
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

UP STF: DCM में लाया गया 1 करोड़ का गांजा पकड़ा

लखनऊ में एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 775 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से DCM में गांजे की खेप लेकर आया था। पुलिस के अनुसार इस खेप […]

UP STF: DCM में लाया गया 1 करोड़ का गांजा पकड़ा

लखनऊ में एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 775 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से DCM में गांजे की खेप लेकर आया था। पुलिस के अनुसार इस खेप को लखनऊ और रायबरेली में खपाने की योजना थी।

नगराम मोड़ के पास तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कौशल कुमार (22) निवासी मुरादपुर, थाना बिंदकी, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

  • 775 किलो गांजा

  • एक DCM वाहन

  • दो मोबाइल फोन

  • 210 रुपये नकद बरामद किए हैं।

31 बोरियों में छिपाकर लाई गई थी खेप

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बोरियों में छिपाकर गांजा लाया था। पुलिस को वाहन से 31 बोरियां मिलीं, जिनमें पैकेट बनाकर करीब 775 किलो गांजा रखा गया था।आरोपी ने बताया कि DCM समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता की है, जिसने उड़ीसा में गांजे की खेप लोड कराई थी। लखनऊ तक गांजा पहुंचाने के लिए आरोपी को 50 हजार रुपये दिए गए थे।

Lucknow-Rae Bareli में खपाने की थी योजना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा

  • नगराम के मयंक गुप्ता

  • रायबरेली के रविंद्र जायसवाल

  • हुसैनगंज के सैय्यद दावर अलवी को सप्लाई किया जाना था।

 अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका सामने आई है। एसटीएफ अब आरोपी द्वारा बताए गए अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.