• Home  
  • संभल में खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सपा विधायक
- उत्तरप्रदेश

संभल में खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सपा विधायक

खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सपा विधायक नवाब इकबाल, हिंदू संगठन ने नेतन्याहू के समर्थन में किया हवन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के संभल में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद का मस्जिद में रोते […]

संभल में खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सपा विधायक

खामेनेई की मौत पर भावुक हुए सपा विधायक नवाब इकबाल, हिंदू संगठन ने नेतन्याहू के समर्थन में किया हवन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के संभल में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद का मस्जिद में रोते हुए वीडियो वायरल हुआ, वहीं दूसरी ओर एक हिंदू संगठन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में मंदिर परिसर में हवन-पूजन किया।

दुआ करते वक्त छलका दर्द: सपा विधायक

वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि मस्जिद में दुआ करते समय उनका दर्द छलक पड़ा था। उन्होंने बताया कि वे ईरान में मारे गए लोगों के लिए दुआ कर रहे थे और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने हमलावरों को ‘नेस्तनाबूत’ करने की दुआ की और इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

सपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री खुद को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बात करते हैं, उनके मुंह से इस घटना पर एक शब्द भी नहीं निकला।

नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि मिडिल ईस्ट में करीब 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं, इसलिए भारत सरकार को इस संघर्ष पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, ईरान ने हमेशा भारत का साथ दिया है, ऐसे में भारत को मध्यस्थता कर जंग रुकवाने की पहल करनी चाहिए।

नेतन्याहू के समर्थन में मंदिर में हवन

दूसरी ओर संभल जिले में सनातन सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने 5 मार्च को एक मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं।संगठन के अनुसार यह आयोजन विश्व शांति और आतंकवाद के खात्मे की कामना के लिए किया गया।

आतंकवाद के खिलाफ दिया संदेश

हवन में शामिल संगठन के कार्यकर्ता कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिस तरह इजरायल आतंकवाद का सामना कर रहा है, भारत भी ऐसे दर्द से गुजर चुका है। उन्होंने पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उन घटनाओं पर इस तरह का विरोध क्यों नहीं देखा गया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में रहकर विदेशी ताकतों का समर्थन करने वालों को देशहित को समझना चाहिए।

मंदिर में हुई विश्व शांति की प्रार्थना

अनुष्ठान कराने वाले पुजारी ने बताया कि नेतन्याहू की लंबी उम्र और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया और आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया गया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.