• Home  
  • लखनऊ में वकील पर बाउंसरों का हमला, CCTV में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

लखनऊ में वकील पर बाउंसरों का हमला, CCTV में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर वकील और उनके दो दोस्तों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 30 बाउंसर और गार्ड वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं।घटना 19 फरवरी, गुरुवार रात एरा हॉस्पिटल के बाहर […]

लखनऊ में वकील पर बाउंसर हमला, CCTV में पिटाई

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर वकील और उनके दो दोस्तों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 30 बाउंसर और गार्ड वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं।घटना 19 फरवरी, गुरुवार रात एरा हॉस्पिटल के बाहर की बताई जा रही है।

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने एरा हॉस्पिटल पहुंचे थे। उनके साथ शुभम यादव और प्रदीप यादव भी थे।बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल गेट के पास स्कॉर्पियो खड़ी करने को लेकर गार्डों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

30 गार्ड लाठी-डंडे और रॉड लेकर पहुंचे

आरोप है कि मामूली विवाद के बाद करीब 30 गार्ड लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वकील और उनके दोस्तों को घेर लिया।CCTV फुटेज में दिख रहा है कि तीनों बचने के लिए भागते हैं, लेकिन गार्ड उन्हें दौड़ाकर जमीन पर गिरा देते हैं और लगातार पीटते रहते हैं।

सिर फटा, 10 हजार रुपए लूटने का आरोप

हमले में अधिवक्ता आदर्श सिंह का सिर फट गया और उन्हें कई टांके आए हैं। उनके दोनों दोस्त भी घायल हुए हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान गार्डों ने 10 हजार रुपये भी छीन लिए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच शुरू, कई गार्ड हिरासत में

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कई गार्डों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के अनुसार, वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। अधिवक्ता पक्ष की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.