• Home  
  • UP News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को किया सम्मानित
- उत्तरप्रदेश - राजनीति

UP News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को किया सम्मानित

प्रयागराज के माघ मेला के दौरान Swami Avimukteshwaranand को पवित्र स्नान से रोके जाने और उनके साथ मौजूद बटुकों की शिखा खींचे जाने के कथित मामले के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। विपक्ष ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए थे।इसी बीच सरकार डैमेज कंट्रोल मोड में नजर आई। यूपी के डिप्टी सीएम Brajesh […]

UP News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों को किया सम्मानित

प्रयागराज के माघ मेला के दौरान Swami Avimukteshwaranand को पवित्र स्नान से रोके जाने और उनके साथ मौजूद बटुकों की शिखा खींचे जाने के कथित मामले के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। विपक्ष ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए थे।इसी बीच सरकार डैमेज कंट्रोल मोड में नजर आई। यूपी के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 101 बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

आवास पर तिलक, माला और शिखा का सम्मान

गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने बटुकों का फूल-माला से स्वागत किया, तिलक लगाया और उनकी शिखा का सम्मान किया।उन्होंने कहा कि शिखा का सम्मान होना चाहिए और परंपराओं का आदर समाज की जिम्मेदारी है। 101 बटुकों का सम्मान सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

शिखा छूना ‘गंभीर अपराध’ बताया

ब्रजेश पाठक पहले भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कह चुके हैं कि किसी ब्राह्मण की शिखा पकड़ना या छूना बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति और परंपराओं का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.