• Home  
  • Rohit Shetty के घर फायरिंग, 4 संदिग्ध अरेस्ट
- मनोरंजन

Rohit Shetty के घर फायरिंग, 4 संदिग्ध अरेस्ट

डायरेक्टर Rohit Shetty House Firing Case में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा STF ने संयुक्त ऑपरेशन में हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह जॉइंट ऑपरेशन मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल और हरियाणा STF ने मिलकर अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए […]

Rohit Shetty के घर फायरिंग, 4 संदिग्ध अरेस्ट

डायरेक्टर Rohit Shetty House Firing Case में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा STF ने संयुक्त ऑपरेशन में हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह जॉइंट ऑपरेशन मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल और हरियाणा STF ने मिलकर अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

मेन शूटर दीपक, हरि बॉक्सर-आरजू बिश्नोई से संपर्क

हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण के अनुसार, इस मामले में मुख्य शूटर दीपक था, जो विदेश में बैठे Hari Boxer और Arju Bishnoi के संपर्क में था।जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रेकी से लेकर फरारी तक का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक ने डायरेक्टर के घर पर गोली चलाई, जबकि उसके साथी सन्नी और सोनू ने पहले घर के बाहर रेकी की थी।इसके बाद आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की।

अब तक इस Bollywood Firing Case में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले सात आरोपियों को पुणे और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया था। 15 जनवरी को चार अन्य आरोपी हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए थे।

Lawrence Bishnoi Gang कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, मुख्य शूटर दीपक सीधे Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के संपर्क में था। कथित तौर पर इन्हीं के निर्देश पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।हरि बॉक्सर ने पहले इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

1 फरवरी की रात हुई थी वारदात

Rohit Shetty के घर पर 1 फरवरी की देर रात फायरिंग की घटना सामने आई थी। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।अब इस केस की आगे की जांच मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम कर रही है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.