• Home  
  • Lucknow Court को बम धमकी, सघन चेकिंग जारी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Court को बम धमकी, सघन चेकिंग जारी

सोमवार सुबह Lucknow Court Bomb Threat की सूचना ई-मेल के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति […]

Lucknow Court को बम धमकी, सघन चेकिंग जारी

सोमवार सुबह Lucknow Court Bomb Threat की सूचना ई-मेल के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है।

कोर्ट परिसर में चला सघन तलाशी अभियान

Court Security Alert के तहत डॉग और बम स्क्वॉड टीम ने कोर्ट परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की।परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले सभी लोगों की जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

साइबर सेल कर रही ई-मेल की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।Email Bomb Threat की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।इससे पहले शुक्रवार को भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा जांच की गई थी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.