• Home  
  • लखनऊ में बिजली कर्मियों का बिल पर धरना, हड़ताल की चेतावनी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में बिजली कर्मियों का बिल पर धरना, हड़ताल की चेतावनी

Lucknow Protest: Electricity Amendment Bill के खिलाफ शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन राजधानी लखनऊ में Electricity Amendment Bill के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कर्मचारी “निजीकरण वापस लो” और “चार लेबर कोड […]

लखनऊ में बिजली कर्मियों का बिल पर धरना, हड़ताल की चेतावनी

Lucknow Protest: Electricity Amendment Bill के खिलाफ शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में Electricity Amendment Bill के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शक्ति भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कर्मचारी “निजीकरण वापस लो” और “चार लेबर कोड रद्द करो” जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए।

निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

Lucknow Power Employees Protest के दौरान कर्मचारियों ने साफ कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली क्षेत्र में निजीकरण  गरीबों के हितों के खिलाफ है। उनका कहना है कि निजी कंपनियों को बढ़ावा देने से आम उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा और कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ेगी।यूनियन प्रतिनिधियों ने देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी।

शक्ति भवन के बाहर एकजुटता का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी “निजीकरण के खिलाफ देश एकजुट” लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में बिजली विभाग के कर्मी शक्ति भवन के सामने एकत्र हुए और सरकार से बिल वापस लेने की मांग की।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.