उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन UP Politics में अभी से सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें सबसे बड़ा फोकस महिला, युवा और किसान (MYK Formula UP) पर दिखाई दिया।राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह बजट सिर्फ वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 2027 के लिए चुनावी रणनीति का संकेत भी है।
किसान वोटबैंक पर विशेष ध्यान
Yogi Government Budget 2026-27 में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए:
कृषि योजनाओं पर 10,888 करोड़ रुपये
एग्री-एक्सपोर्ट हब स्थापना (World Bank सहायता प्राप्त परियोजना)
खाद अग्रिम भंडारण के लिए 150 करोड़
सीड पार्क विकास के लिए 251 करोड़
छुट्टा पशु समस्या समाधान हेतु 2000 करोड़
बिजली सब्सिडी के लिए 2400 करोड़
डीजल पंप को सोलर पंप में बदलने की योजना
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से लगभग 286 सीटों पर किसान निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2022 में पश्चिमी यूपी में किसान नाराजगी का असर देखने को मिला था। ऐसे में 2027 से पहले किसानों को साधने की यह रणनीति अहम मानी जा रही है।
महिलाओं के लिए 18 हजार करोड़ का दांव
योगी सरकार ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर 18,000 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है।
मुख्य घोषणाएं:
लड़कियों की शादी अनुदान राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख
12 नए महिला ITI
महिला स्किल डेवलपमेंट और जॉब प्लेसमेंट सेंटर
अनुसूचित जाति, ओबीसी और सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों के लिए विशेष बजट
महिला अपराध मामलों के लिए 81 स्थायी और 212 अस्थायी फास्ट ट्रैक कोर्ट
राज्य में करीब 7.15 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो किसी भी चुनावी समीकरण में बड़ा फैक्टर हैं।
युवाओं को रोजगार और टैबलेट का वादा
UP Election Strategy 2027 में युवाओं को भी केंद्र में रखा गया है।
40 लाख युवाओं को टैबलेट वितरण
10 लाख रोजगार सृजन का दावा
बेरोजगारी दर घटकर 2.24%
3349 करोड़ का कौशल विकास बजट
286 ITI में 1.90 लाख सीटें
MSME सेक्टर के लिए 3822 करोड़
हर जिले में सरदार पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन
उत्तर प्रदेश में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता 50% से अधिक हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या भी 20 लाख से ज्यादा है।
MYK फॉर्मूला कितना असरदार?
बीजेपी की रणनीति साफ है—महिला + युवा + किसान = MYK Formula UP।
2024 के बाद जिन राज्यों में बीजेपी ने वापसी की, वहां महिला और युवा वोटरों की भूमिका अहम रही। यूपी में भी सत्ता की हैट्रिक के लिए इन्हीं तीन वर्गों को साधने का प्रयास नजर आ रहा है।







