• Home  
  • Lucknow Protest: कृषि समझौते पर किसान अड़े, DM कार्यालय घेरा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Protest: कृषि समझौते पर किसान अड़े, DM कार्यालय घेरा

India–US Agriculture Deal के खिलाफ लखनऊ में किसान प्रदर्शन भारत–अमेरिका कृषि समझौते  के विरोध में राजधानी लखनऊ में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले सैकड़ों किसान “मेरा खेत – मेरा अधिकार” के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।किसान DM विशाख जी. से सीधे मुलाकात […]

Lucknow Protest: कृषि समझौते पर किसान अड़े, DM कार्यालय घेरा

India–US Agriculture Deal के खिलाफ लखनऊ में किसान प्रदर्शन

भारत–अमेरिका कृषि समझौते  के विरोध में राजधानी लखनऊ में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले सैकड़ों किसान “मेरा खेत – मेरा अधिकार” के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।किसान DM विशाख जी. से सीधे मुलाकात की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे अपना ज्ञापन केवल जिलाधिकारी को ही सौंपेंगे।

“DM साहब कमरे से बाहर आएं”

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारे लगाए —

  • “अमेरिका-भारत डील नहीं चलेगी”

  • “DM साहब बाहर आओ”

जब वाइस सिटी इंचार्ज ज्ञानचंद गुप्ता ज्ञापन लेने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना है कि ज्ञापन केवल जिलाधिकारी को ही दिया जाएगा।

किसानों का आरोप है कि वे दूर-दराज गांवों से आए हैं, लेकिन जिलाधिकारी बाहर नहीं आ रहे। उनका कहना है कि यदि DM मुलाकात नहीं करते तो इसे किसान विरोधी रवैया माना जाएगा।

समझौते को लेकर किसानों की नाराजगी

प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि India–US Farm Agreement देश के छोटे और मझोले किसानों के हितों के खिलाफ है।

उनका कहना है कि यदि विदेशी कंपनियों को कृषि क्षेत्र में खुली छूट दी गई तो:

  • स्थानीय किसानों की उपज प्रभावित होगी

  • बाजार में प्रतिस्पर्धा असंतुलित होगी

  • जमीन और MSP व्यवस्था पर असर पड़ सकता है

भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि यह सिर्फ लखनऊ का मुद्दा नहीं, बल्कि देशभर के किसानों की चिंता है।

ज्ञापन में क्या है मांग?

किसान प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की मांग कर रहा है। ज्ञापन में कृषि समझौते को रद्द करने या उस पर पुनर्विचार की मांग शामिल है।

प्रशासन की स्थिति

फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.