• Home  
  • KGMU: 50 दिन में तीसरा यौन शोषण केस
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

KGMU: 50 दिन में तीसरा यौन शोषण केस

लखनऊ स्थित KGMU में एक बार फिर Sexual Harassment Case सामने आया है। पिछले 50 दिनों में यह तीसरा मामला है, जिससे संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामले में पीडियाट्रिक विभाग की एमडी छात्रा  ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर यौन शोषण और छेड़खानी का आरोप […]

KGMU: 50 दिन में तीसरा यौन शोषण केस

लखनऊ स्थित KGMU में एक बार फिर Sexual Harassment Case सामने आया है। पिछले 50 दिनों में यह तीसरा मामला है, जिससे संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामले में पीडियाट्रिक विभाग की एमडी छात्रा  ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर यौन शोषण और छेड़खानी का आरोप लगाया है।

11 फरवरी को शिकायत, 12 को एक्शन

पीड़ित डॉक्टर ने 11 फरवरी को परिजनों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन से औपचारिक शिकायत की। आरोप है कि प्रोफेसर अभद्र व्यवहार करते थे और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजते थे। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर आंतरिक शिकायत समिति  ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता और आरोपी दोनों के बयान दर्ज किए गए।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही विभाग में उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सस्पेंशन अवधि में उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से अटैच किया गया है।

KGMU में 50 दिन में 3 Sexual Harassment मामले

 इंटर्न डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप

29 दिसंबर 2025 को इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद अदील पर नर्सिंग छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 15 जनवरी 2026 को उसे गिरफ्तार किया।

 एमडी छात्रा ने सीनियर डॉक्टर पर केस दर्ज कराया

23 दिसंबर 2025 को एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने सीनियर डॉक्टर डॉ. रमीज पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अबॉर्शन कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 18 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 ताजा मामला – एडिशनल प्रोफेसर सस्पेंड

अब पीडियाट्रिक विभाग की रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर Sexual Harassment का आरोप लगाया है, जिसमें प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.